Waba Me Azan ki Sharai Haisiyat
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 वबा में अज़ान की शरई हैसियत 🥀*
➡हज़रते अनस बिन मालिक رضي الله عنه से रिवायत है कि हुज़ूर “ﷺ” ने इरशाद फ़रमाया
"اِذَا اَذَّنَ فِیْ قَرِیَةٍ اٰمَنَھَا اللہُ مِنْ عَذَابِهٖ فِیْ ذٰلِكَ الْیَوْمِ"
तर्जमा:- *जब किसी बस्ती में अज़ान दी जाए तो अल्लाह तआला उस दिन उसे अपने अज़ाब से अमन दे देता है।*
📚अल मोअजमुल कबीर मुरवियात ए अन्स बिन मालीक, जिल्द 1, सफ़ा 257, हदीस 746
📚फ़तावा रज़वीया, जिल्द 5
*आला हज़रत رضي الله عنه फ़रमाते हैं कि वबा के जमाने में अज़ान देना मुस्तहब है।*
📚फ़तावा रज़वीया, जिल्द 5, सफ़ा 370
📚बहार ए शरीअत, जिल्द 1, हिस्सा 3, सफ़ा 466
क्योंकि इस वबा की वजह से ख़ौफ़ व हरास फैला हुआ है जिसकी वजह से अवाम भी परेशान है और घबराहट का शिकार नज़र आ रही है। इन हालात में भी अज़ान सुकून ए क़ल्ब और ख़ौफ़ व हरास दूर करने का सबब है।
➡अबु नईम व इब्ने असाकर हज़रते अबु हुरैरा رضي الله عنه से रिवायत करते हैं कि हुज़ूर “ﷺ” ने इरशाद फ़रमाया:-
نَزَلَ آدَمُ بِالْھِندِ فَاسْتَوْحَشَ فَنَزَلَ جِبْرَئِیْلُ عَلَیْه الصَّلَاۃُ وَالسَّلَام فَنَادیٰ بِالْاَذَاَنِ
तर्जमा:- *जब हज़रत आदम عَلَيْهِ ٱلسَّلَامُ जन्नत से हिंदुस्तान में उतरे, उन्हें घबराहट हुई तो जिबरइल عَلَيْهِ ٱلسَّلَامُ ने उतर कर अज़ान दी।*
📚हुलयतुल औलिया मुरवियात ए अमरबिन क़ैस अलमलायी, जिल्द 2, सफ़ा 107, रक़म 299
➡मुसनद उल फ़िरदौस में हज़रते अली رضي الله عنه से रिवायत है
قَالَ رَایٰ النَّبِیُّ صَلّٰی اللہُ تَعَالٰی عَلَیْهِ وَسَلَّم حُزِیْناً فَقَالَ یَا ابْنَ اَبِیْ طَالِبٍ اِنِّیْ اَرَاكَ حُزِیْناً فَمُرْ بَعْضَ اَھْلِكَ یُؤَذِّنُ فِیْ اُذُنِكَ فَاِنَّهٗ دَرْءُ الْھَّمِ
तर्जमा:- *हज़रते मौला अली رضي الله عنه कहते हैं मुझे हुज़ूर “ﷺ” ने ग़मगीन देखा तो इरशाद फ़रमाया, ऐ अली मैं तुझे ग़मगीन पाता हूँ अपने किसी घर वाले से कह की तेरे कान में अज़ान कहे। अज़ान ग़म व परेशानी की दाफ़ेअ है।*
📚मिरक़ातुल मफ़ातिह शरहे मिशकातुल मसाबिह बाबुल अज़ान, जिल्द 2, सफ़ा 149
लिहाज़ा मुसलमानों को चाहिए कि जहां दीगर तदाबीर इख़्तियार कर रहे हैं वहाँ अपने-अपने घरों में ज़रूर अज़ाने दें। घर में जब चाहें अज़ान दे सकते हैं। कोई वक़्त ख़ास नहीं है, अल्लाह की रहमत पर पुख़्ता यक़ीन रखें।
इंशाल्लाह हर किस्म की वबा से हिफाज़त होगी और ख़ौफ़ व घबराहट दूर होंगे। और अल्लाह ﷻ अमान नसीब फ़रमाएगा इंशाअल्लाह ।
अल्लाह तआला से दुआ है कि अपने हबीब “ﷺ” के सदक़े पूरी दुनिया के तमाम मुसलमानों को हर किस्म की बला व आफ़त से महफूज़ रखे।
आमीन....
🔴 दीन पर गामज़न रहें, नमाज़ क़ायम करें, गुनाहों से तौबा करें और सोशल मीडिया के अफवाहों से बचें।
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
Comments
Post a Comment